कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी में रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त जानकारी बोर्ड के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।