फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों के बीच हुए विवाद में पिता की मौत, आठ नामजद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक रामरतन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किरमच गांव में सर्कस देखने गए बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंटें व तेजधार हथियार चले।
इसी बीच एक पक्ष के बच्चे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह झगड़ा 29 मई को सर्कस देखने के बाद रात के करीब दस बजे के करीब हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामरतन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रामरतन के शव का पोस्टमार्टम आज होगा।
पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले किरमच गांव में सर्कस देखने गए बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस विवाद की शिकायत एक पक्ष के बच्चे ने अपने परिजनों से की। गुस्साए परिजनों ने रामरतन के साथ मारपीट की, जिसमें रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामरतन के परिवार में तीन बेटे हैं और वह गुरुकुल में साफ-सफाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के बीच का छोटा-सा विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। केयूके थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस घटना में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है व मामले की गहन जांच की जा कर घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा।
पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें