फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिता-पुत्र पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
बाबैन। जानकारी देता घायल नवीन कुमार। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। बदमाशों ने स्कूल से छुट्टी कर अपने घर बिंट जा रहे बीड़ कालवा के सरकारी स्कूल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार व उनके बेटे आदर्श सैनी उर्फ विशु पर डंडों से हमला कर दिया। जब अन्य लोगों ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद डायल 112 भी मौके पर पहुंची और उन्होंने हमले में प्रयुक्त कुछ डंडे व राॅड को कब्जे में लिया। हमले में घायल पिता पुत्र को बाबैन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। गंभीर हालत के चलते आदर्श सैनी उर्फ विशु को कुरुक्षेत्र रेफर किया गया।
नवीन कुमार ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी करके बेटे आदर्श सैनी उर्फ विशु के साथ अपने घर बिंट जा रहे थे। जब वे पिपली रोड पर बंसल राइस मिल के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक जो बाबैन से पिपली की ओर जा रहा था, उसने बिना कोई इंडीकेटर दिए ट्रक को एक दम मोड़ दिया। वे दोनों ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ट्रक चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें ही भला बुरा कहना शुरू कर दिया और उनके साथ झगड़े पर उतारू हो गया। नवीन कुमार ने बताया कि कुछ ही पलों में ट्रक चालक ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया जिन्होंने उन दोनों पर हमला कर दिया।

बाबैन। जानकारी देता घायल नवीन कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें