कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरे 31 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जिला की थानेसर, लाडवा, पिहोवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के बाद देर रात तक ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाने का कार्य जारी रहा। जहां पुलिस के साथ-साथ सेना के जवानों का कड़ा पहरा रहा।
इस बार स्ट्रांग रूम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र व शूटिंग रेंज में बनाए गए हैं। जहां सामुदायिक केंद्र में शाहाबाद व लाडवा तथा शूटिंग रेंज में पिहोवा व थानेसर के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया। चुनाव के बाद हर बूथ से कड़ी निगरानी व सुरक्षा में सभी ईवीएम को यहां जमा कराया गया।