फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ईवीएम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, देर रात तक स्ट्रांग रूम में जारी रहा जमा कराने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरे 31 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जिला की थानेसर, लाडवा, पिहोवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के बाद देर रात तक ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाने का कार्य जारी रहा। जहां पुलिस के साथ-साथ सेना के जवानों का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

इस बार स्ट्रांग रूम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र व शूटिंग रेंज में बनाए गए हैं। जहां सामुदायिक केंद्र में शाहाबाद व लाडवा तथा शूटिंग रेंज में पिहोवा व थानेसर के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया। चुनाव के बाद हर बूथ से कड़ी निगरानी व सुरक्षा में सभी ईवीएम को यहां जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें