फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला-हिसार एनएच पर धरना देंगे किसान, 12 मार्च को बंद करवाएंगे हाईवे, क्यों भाकियू ने दी चेतावनी?

Mon, 10 Mar 2025 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि काफी लंबे समय से तीन गांव के किसानों का नेशनल हाईवे विभाग के पास रुपया बकाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी से भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में किसानों की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला- हिसार नेशनल हाईवे के लिए पिहोवा के तीन गांव की अधिगृहित की गई जमीन का किसानों को आज तक उचित मूल्य नहीं मिल पाया है, जिसके चलते किसानों में रोष गहराता जा रहा है। अब किसान 12 मार्च को गांव ठोल के समीप हाईवे पर सांकेतिक धरना देते हुए काम बंद करवाएंगे। यह फैसला भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस में  हुई बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन




बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया तो जमकर रोष भी जताया। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि काफी लंबे समय से तीन गांव के किसानों का नेशनल हाईवे विभाग के पास रुपया बकाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी से भी गुहार लगाई थी। और कुरुक्षेत्र डीसी ने उनसे सात मार्च तक का समय मांगा था। लेकिन अभी तक कुरुक्षेत्र डीसी द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 12 मार्च को गांव ठोल की अनाज मंडी में पहले सभी किसान इकट्ठा होंगे और उसके बाद निर्माणाधीन अंबाला हिसार हाईवे का एक दिन के लिए सांकेतिक काम बंद करवाया जाएगा।  इसी दौरान और भी कड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें