फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों ने घेरा लघु सचिवालय

विज्ञापन
पंचायत भवन के सामने रोष जताते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शामलात जमीन के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला और लघु सचिवालय का घेराव किया। धरना देकर दो घंटे जोरदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त मुकुल कुमार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
किसान पंचायत भवन के बाहर एकत्रित हुए। यहां से मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने लघु सचिवालय की पार्किंग में अपने ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया, जिससे आने जाने का रास्ता बाधित हो गया। किसान जिद पर अड़े रहे की वे ज्ञापन सौंपेंगे तो सिर्फ उपायुक्त को ही। किसी अन्य अधिकारी को बुलाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान किसान यूनियन के नेता बलविंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि यह जमीन किसानों की है। पहले किसान अपनी जमीन से कुछ हिस्सा निकालकर रखते थे, जिसे अब सरकार किसानों से लेना चाहती है। सरकार यह जमीन सरकार उद्योगपतियों को देना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा इस जमीन को किसी के हाथों में नहीं जाने देगा।
किसान नेता ईश्वर कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। पहले सरकार तीन कानून लेकर आई, जिसे वापस लेना पड़ा और अब सरकार किसानों की जमीनों को हड़पना चाहती है। किसान नेता दिलबाग सिंह ने कहा कि सरकार या इस कानून को वापस ले वरना किसान झंडे की बजाए डंडे का प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश की कुछ तहसीलों में ऐसी उक्त जमीनों के इंतकाल तोड़कर पंचायतों के नाम किए भी गए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार किसान इन जमीनों पर पीढ़ियों से काश्त कर रहे हैं। किसान सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार विधानसभा में पंजाब कॉमन लैंड (रेगुलेशन) ऐक्ट 1961 में संशोधन कर उक्त जमीन का मालिकाना हक काबिज किसानों को दे। इस अवसर पर संजीव कुमार, विपिन मैहला, जय कुमार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

ट्रैक्टर यात्रा निकालकर लघु सचिवालय का घेराव करने के लिए जाते किसान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें