फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ट्रक के जरिये शिकायतकर्ता का सामान गुवाहाटी भेजना था। आरोपियों ने सामान ही गायब कर दिया था। आरोपी नदीम वासी जैतपुरा थाना मुरादाबाद (यूपी) को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहडी वासी कुलदीप ने 24 अगस्त को बताया कि एक कंपनी का सामान पहुंचाने का ठेका उसके पास है। इस कंपनी का सामान अंबाला से गुवाहाटी जाना था। उसको पता चला कि नदीम अहमद के अंबाला-गुवाहाटी रोड कैरियर का ट्रांसपोर्ट का काम है। उसकी नदीम अहमद से सामान भेजने के बारे बातचीत हो गई थी। नौ अगस्त को उसने गाड़ी को उसके पास भेजकर उसकी गाड़ी में सामान लोड करा दिया था, जिसकी कीमत 26 लाख 72 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

उसने गाड़ी चालक को फोन किया तो चालक ने कहा कि वह अभी मुरादाबाद है। उसकी गाड़ी खराब हो गई है और वह दो दिन में सामान पहुंचा देगा, मगर उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। उसने नदीम अहमद को फोन किया तो वह कहने लगा कि चालक के पास पैसे भेजने हैं। तब उसने कहा कि उसने चालक को 46 हजार 700 रुपये भेज दिए हैं, मगर उसके बाद उसका सामान नहीं पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए 10 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वारिस वासी अल्लाहपुर थाना मनाखेर जिला मुरादाबाद (यूपी) को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में आगामी जांच करते हुए पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी नदीम अहमद को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें