फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसानों को पराली में आग न लगाने के लिए किया जागरूक

Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं जिला निगम आयुक्त अमन कुमार की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और फानों में आग न लगाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अमन कुमार ने कहा कि फसल अवशेष में आग लगाने से जहां पर्यावरण दूषित होता है वहां पर खेतों के मित्र कीटों के जल जाने से खेत की उपज शक्ति कम हो जाती है। अगर कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आग लगाने वाले किसान के खिलाफ जुर्माने के अलावा दो साल की कैद का भी प्रावधान है। इसके अलावा जमीन की रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने के बाद किसान मंडी में अपनी फसल सरकारी समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेगा।उन्होंने कहा कि पराली की गांठ बनने पर किसान को प्रोत्साहन राशि भी सरकार की तरफ से दी जाती है। किसानों को पराली में आग न लगाने के लिए जागरूक किया। खेतों में आग लगाने से रोकने के लिए पटवारी, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई, जो निरंतर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें