इस्माईलाबाद। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत गोरखा गांव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर मनोज ने बताया कि यह कार्यक्रम गोरखा गांव के किसान जितेंद्र सिंह के खेत पर आयोजित किया गया जो पिछले करीब चार साल से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. दलबीर सिंह ने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक जीवामृत, घन जीवामृत को बनाने की विधि को विस्तारपूर्वक बताया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुनील कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
इसके बाद कृषि अधिकारियों व किसानों ने पांच एकड़ में हो रही प्राकृतिक खेती भूमि का भ्रमण भी किया। इस मौके पर गांव मेघा माजरा के सरपंच सुखविंद्र सिंह, गांव शांतिनगर से सतविंद्र, गांव गोरखा से मनीष, जसबीर व गांव झांसा के कृषि विभाग से कृषि पर्यवेक्षक डॉ. अमन, डाॅ. आशीष सहित अन्य मौजूद रहे।