फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
रोष मार्च निकालते किसान यूनियन के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों की बैठक किसान विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र काजल व युवा प्रधान सुखविंद्र मुकीमपुरा ने की। बैठक में देह शामलात व जुमला मुश्तरका मालकान भूमि किसानों से छीनने के आए आदेश को वापस कराने की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद किसानोें में रोष मार्च निकालकर शामलात जमीनें पंचायतों को देने का आदेश वापस लेने की मांग उठाई।
इससे पहले एक बैठक 27 जुलाई को किसान विश्राम गृह में हुई थी, जिसमें कुछ किसानों ने खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर जमीन बचाने की अपील करने का प्रस्ताव रखा था। किसानों ने बताया कि लड़ाई को आंदोलन के रूप में लड़ने का निर्णय लिया है और सर्वसम्मति से भाकियू द्वारा पांच अगस्त को भिवानी में रखी गई सर्व हरियाणा किसान महापंचायत में किसान नेता गुरनाम चढूनी के हाथ मजबूत करने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया की पांच अगस्त को भिवानी में होने वाली किसान महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। इसके लिए गांवों में कमेटी बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। पांच अगस्त को सुबह छह बजे अनाज मंडी पिहोवा में इकट्ठे होकर भिवानी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

बैठक के बाद किसानों ने विश्राम गृह से पिहोवा चौक तक रोष मार्च भी निकाला और तहसीलदार को इंतकाल तोड़ने संबंधित कराई न करने की मांग रखी। साथ ही प्रशासन को भी चेतावनी दी कि यदि भूमि के इंतकाल तोड़ने की कार्रवाई की गई तो किसान कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कंवलजीत विर्क, सतबीर, हैप्पी इस्हाक, देवेंद्र, प्रीतपाल गिल, सतीश शर्मा, सूरजमल, प्रीत महेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें