फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: सरबजीत सिंह व अमृतपाल सिंह के समर्थन में आई एचएसजीएमसी, फरीदकोट और खडूर साहिब से हैं मैदान में

Thu, 30 May 2024 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सरबजीत सिंह व खडूर साहिब के चुनाव मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह के समर्थन में एचएसजीएमसी आ गई है। कमेटी प्रवक्ता कवलजीत अजराना ने कहा कि दोनों पंथक सीटों पर हरियाणा कमेटी पूरा समर्थन करेगी। 
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत अजराना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की फरीदकोट व श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट पर एचएसजीएमसी अपना पूरा समर्थन दे रही है। इन दोनों सीटों पर पंथक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं, इसलिए सिख कौम की संस्था होने के नाते हरियाणा कमेटी अपना भरपूर समर्थन दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए दे रही है। कमेटी प्रवक्ता कवलजीत अजराना ने गुरुवार को यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरीदकोट लोकसभा सीट पर शहीद बेअंत सिंह के बेटे भाई सरबजीत सिंह चुनाव मैदान में आए हैं। बेअंत सिंह ने अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए सिख कौम पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उसके कर्मों की सजा दी।

हालांकि उन्हें इसके अंजाम का पता था। आज सिख पंथ को अपने उस शहीद को सच्ची श्रंद्धाजलि देने का समय आया है। इसलिए वहां की जनता को भाई सरबजीत सिंह के पक्ष में मतदान करना चाहिए।  
विज्ञापन


अजराना ने कहा कि श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह का समर्थन भी हरियाणा कमेटी ने किया है। अमृतपाल सिंह ने विदेश में उज्जवल भविष्य को त्याग कर पंजाब में पनप रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

उन्होंने पंजाब के युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए जो कार्य किया, उसके बदले में उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। अब जनता को उनके समर्थन में आकर मतदान देने की जरुरत है, ताकि कौम विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकें। अमृतपाल सिंह ने लोगों को धर्म से जोड़ते हुए अमृतपान करवाने की जो मुहिम चलाई, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। इसलिए कौम को उनके पक्ष में उतरना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें