फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी के बीज की खरीद के दौरान बिल लेना सुनिश्चित करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसान सूरजमुखी के बीज के साथ दुकानदार से बिल अवश्य लें। भविष्य में यदि बीज में किसी प्रकार की समस्या आती है तो किसान उपरोक्त दुकानदार व कंपनी की शिकायत विभाग में कर सकता है। जिला में कुछ किसान व दुकानदार अन्य प्रदेशों से बीज ला रहे हैं जबकि किसानों द्वारा उपरोक्त बीज पर बिल भी नहीं लिया जा रहा। ऐसा करके किसान भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या पर शिकायत करने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

डीडीए प्रदीप मील ने कहा कि यदि कोई दुकानदार भी अघोषित स्रोत से बीज लाकर बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ बीज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान किसी अघोषित स्रोत से बीज की खरीदारी न करें। यदि कोई दुकानदार बीज के पैकेट पर अंकित मूल्य से अधिक दाम पर बीज बेचता मिला तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें