फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान खरीद पर बवाल:रात भर धरने पर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को घरों से उठाया

Wed, 23 Sep 2026 09:15 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी मंगलवार पूरी रात धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने तमाम सिख संगठनों और किसान यूनियनों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
सड़क पर धरने पर बैठे और सोए किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला स्थित शाहाबाद में धान खरीद की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नेशनल हाईवे पर हुए हंगामे और लाठीचार्ज के बाद रात भर किसान बराड़ा रोड पर हाईवे के पास धरने पर डटे रहे। बुधवार सुबह भी आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना के बीच पुलिस प्रशासन ने धरपकड़ तेज कर दी है। रात भर पुलिस की टीमें किसान नेताओं के ठिकानों पर दबिश देती रहीं और तड़के कई प्रमुख चेहरों को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


घरों से उठाए गए किसान नेता
शाहाबाद में आंदोलन को तेज करने की रणनीति के बीच पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के जिला अध्यक्ष संजू नंबरदार और प्रदेश सचिव संजीव आलमपुर को उनके घरों से हिरासत में ले लिया। ये दोनों नेता मंगलवार से ही प्रदेश भर के किसानों से भारी तादाद में शाहाबाद पहुंचने का आह्वान कर रहे थे। वहीं, भाकियू चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस और जसवीर सिंह मामूमाजरा को पुलिस ने मंगलवार को बवाल के दौरान ही हिरासत में लिया था, जिन्हें देर रात तक रिहा नहीं किया गया।

विज्ञापन


दोपहर बाद तय होगी आगे की रणनीति: चढूनी
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी मंगलवार पूरी रात धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने तमाम सिख संगठनों और किसान यूनियनों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। चढूनी ने ऐलान किया है कि बुधवार दोपहर तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद प्रदेश भर से आने वाले किसानों और किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील इलाका, पुलिस अलर्ट
दोबारा टकराव की आशंका को देखते हुए शाहाबाद और आसपास के पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। रात भर धरना स्थल की घेराबंदी रखने के साथ ही खुफिया विभाग और पुलिस टीमें अन्य किसान संगठनों के नेताओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। नेशनल हाईवे और संपर्क मार्गों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें