फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोवर मशीन से जमीन की पैमाइश की तकनीक देखने पहुंचा श्रीलंका का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में मंगलवार को श्रीलंका के 40 प्रशासनिक अधिकारियों का दल पहुंचा, जिसने रोवर मशीन के माध्यम से जमीन की पैमाइश की तकनीक को देखा तो वहीं राजस्व संबंधित कार्यप्रणाली को भी समझा। जिसका प्रशासन की ओर से दल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में पहुंचने पर दल के सदस्यों के साथ एडीसी पंकज सेतिया की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रीलंका दल के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह दल प्रदेश में राजस्व संबंधित कार्य और रोवर मशीन के माध्यम से जमीन की पैमाइश को देखने के लिए श्रीलंका का दल विशेष रूप से पहुंचा है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने श्रीलंका के दल के साथ चर्चा में कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें