फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं खरीद शुरू होने से किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्माइलाबाद । सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं खरीद के एलान के बाद आखिरकार सात दिन बाद मंगलवार को खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा गेहूं खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को हैफेड इंस्पेक्टर राजपाल की अध्यक्षता में एजेंसी द्वारा गेहूं खरीद का कार्य शुरु कर दिया गया है। पहले दिन खरीद एजेंसी ने करीब 850 क्विंटल गेहूं की खरीद की। इंस्पेक्टर राजपाल ने कहा कि मंगलवार को अनाज मंडी में करीब 2200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। उन्होंने कहा कि इस समय जो गेहूं अनाज मंडी में आ रही है। उसमें नमी की मात्रा अधिक आ रही है जिसके चलते खरीद का कार्य धीमी गति से हो रहा है। संवादड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें