फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश के आसार से बढ़ी किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में संभावित बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मंडियों और खेतों में खुले में पड़ा धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से भी मंडियों में रखे धान को नुकसान हुआ था। इससे धान के उठान में भी देरी की समस्या सामने आई थी। धान की कटाई और खरीद के बीच मौसम में बदलाव किसानों की परेशानी बढ़ा सकता है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने बताया कि बारिश से मंडियों में पहुंचे धान को भारी नुकसान हो सकता है। इससे खरीद संबंधी कामकाज भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को खुले में रखे धान को तिरपाल से ढकने की सलाह दी है। साथ ही पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने को भी कहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें