फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में मिला लापता युवक का शव, विसरा जांच से खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। करनाल जिले के 27 वर्षीय विनय कुमार का शव शाहाबाद में शुगर मिल के पास एक बंद दुकान की सीढ़ियों पर मिला है। वह दो दिन से लापता था। 13 अक्तूबर को छपरा गांव के सरपंच ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक विनय कुमार गांव गढ़ी गुजरान, जिला करनाल का निवासी था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गुरनाम सिंह शाहाबाद की मुगलमाजरा ब्रांच में सुरक्षाकर्मी हैं। विनय 12 अक्तूबर को इंद्री जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। एलएनजेपी अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है।
पुलिस ने दर्ज की इत्तेफाकिया रिपोर्ट सूचना मिलने पर अपराध स्थल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। थाना शाहाबाद के थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. नरेश के अनुसार, विसरा जांच के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें