फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम साफ होने से किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार को धूप खिली, हालांकि इस बीच 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।
विज्ञापन


साफ मौसम को देखकर किसानों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसलें प्रभावित हो गई थीं। दिनभर खिली धूप से पर्यटन स्थालों पर फिर से चहल पहल व लोगाें की भीड़ देखने को मिली। तो यातायात भी सामान्य दिनों की तरह सुचारू दिखा। वहीं दोपहर के समय तेज धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी भी महसूस हुई। उधर मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज सोमवार को मौसम फिर से हल्के बादल छा सकते हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाेने के कारण आए दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जो खेतों में खेड़ी गेहूं की फसल के लिए काफी हानिकारक साबित हो रही है। इससे किसान भी चिंतित दिखाई देने लगे। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह परिवर्तन देखने को मिलता रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें