फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर द्वारा कुचले जाने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। नई अनाज मंडी के पास ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से वीरवार देर रात बुजुर्ग किसान की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार छोटे स्याणा का 72 वर्षीय महिंद्र सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेत से गेहूं की फसल कटवाकर कुरुक्षेत्र रोड पर अनाज मंडी में लाया था। देर शाम मजदूर ट्रॉली से गेहूं उतार रहे थे तभी महिंद्र सिंह ने ट्रैक्टर की लिफ्ट उठाने के लिए उसे स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर गियर में होने के कारण स्टार्ट होते ही चल पड़ा और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महेंद्र सिंह का बेटा टीटू विदेश में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें