फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किसान की मौत, 201 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर सहित कुरुक्षेत्र में 201 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं, जबकि पिहोवा के गांव सारसा वासी 50 वर्षीय किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक जिले में 163 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उक्त किसान को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, यहां तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से महिला प्रोफेसर सहित दो और एनआईटी से चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 675 तक पहुंच गया है। इनमें से 11 हजार 914 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1598 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1209 रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 50 को एलएनजेपी के आइसोलेशन वार्ड और 339 को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 201 नए केस सामने आए है और 152 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 76 हजार 330 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 59 हजार 708 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव रेट पांच प्रतिशत और रिकवरी रेट 87.12 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को भी वैक्सीनेशन के चौथे चरण में 17 वें दिन 1296 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग अब तक एक लाख नौ हजार 430 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में रविवार को 160 लाभार्थियों को एलएनजेपी अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाई गई। इनमें से 81 को कोविशिल्ड की पहली, 39 को दूसरी, 8 को कोवैक्सीन की पहली और 32 को दूसरी डोज लगाई गई। इनमें विशेष रूप से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी (अंबाला) डॉ. सतपाल, सीनियर नर्सिंग अधिकारी गुरमीत कौर, 83 वर्षीय महिंद्र खन्ना, 89 वर्षीय परमेश्वरी, 91 वर्षीय श्रवण देवी, 80 वर्षीय आरके धवन, 93 वर्षीय आशा रानी और 81 वर्षीय दर्शना सहित अन्य शामिल थे। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह, वैक्सीनेटर स्नेहा ठुकराल, नर्सिंग ऑफिसर चरणजीत कौर, मंजू नैन, डिंपल बनवाला, एएनएम जया, डाटा एंट्री ऑपरेटर सीमा अरोड़ा, नेहा सैनी, रचिता सहित अन्य मौजूद रहे।
एनआईटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पट्टी किशनपुरा, सिरसला, खेड़ी मारकंडा, समानी, पिपली, ईशरगढ़, बिहोली, बजिदपुर, मुकुरपुर, बोढी, बीड़ पिपली, हरियापुर, मिर्जापुर, ज्योतिसर, धुराला, किरमिच, इसाकपुर, बिशनगढ़, मिर्जापुर कर्ण कॉलोनी, हथीरा, दयालपुर, लुखी, बहादुरपुरा, खेड़ी ब्राह्मणा सहित 147 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने इन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के भी आदेश दिए हैं।उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार अंटेड़ी, मथाना, खेड़ी मारकंडा, बोढी, चिब्बा, मिर्जापुर, धुराला, खिजरपुरा, बारना, बचगावां, संतोख पुरा, बारवा, धुराला, बहादुर पुरा, रावगढ़ सहित अन्य जगह बनाए गए 72 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें