फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने पर आरोपी किसान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। फसल अवशेष जलाकर वातावरण को प्रदूषित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सोंटी गांव निवासी किसान के खेत में आग लगाना पाया गया था।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक कर्म चंद ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले में फसलों के अवशेषों के जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 (ए के तहत दंड का पात्र होगा। उपायुक्त कार्यालय के आदेश अनुसार ग्राम स्तर पर गठित की गई कमेटी ने मौका का मुआयना किया था। मुआयना करने पर सोंटी गांव की लोकेशन पर फसल अवशेष में आग लगी हुई पाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें