फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा, एसी और फ्रिज रिपेयर करने के लिए अब घर पर आएगा मिस्त्री

विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी दुकानें । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही दुकानें बंद होने से कूूलर-पंखों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने पर बाजारों में उपलब्ध भी नहीं हो पा रहा है। ऐेसे में लोगों की परेशानी को समझते हुए जिला प्रशासन ने ई-मार्केट एप पर पंखा, एसी, फ्रिज रिपेयर की भी सेवाएं लोगों को देने का मन बनाया है। इन सेवाओं को शुरू करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है, इस अनुमति के बाद ई-मार्केट एप पर इन सेवाओं को देने वाले दुकानदारों के नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। एप पर जाकर किसी भी दुकानदार से संपर्क कर उसे घर बुला इलेक्ट्रानिक सामान ठीक कराए जा सकेंगे। अहम पहलू यह है कि ई-मार्केट एप को अब तक 2 हजार लोग डाउनलोड कर चुके है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई घर तक करवाई जा रही है। इसके लिए प्रशासन द्वारा ई-मार्केट एप बनाया गया है। इस एप के जरिये शहरवासी तक सुगमता के साथ हर वस्तु की होम डिलीवरी हो रही है और छोटे दुकानदारों को भी इस एप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से घर बैठे कोई भी जितना मर्जी जरूरी समान मंगवा सकता है। उसे संबंधित दुकानदार के वहाट्सएप नंबर पर आर्डर देना होगा। इसमें कुछ भी अतिरिक्त चार्ज नहीं है, अगर कोई अतिरिक्त चार्ज है तो वह भी संबंधित दुकानदार द्वारा इसमें दर्शाया गया है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस एप को डाउनलोड करे ताकि घर पर ही समान मंगवाकर लॉकडाउन के नियमों की पालना की जा सके। इसके साथ इस एप में पलंबर, फिटिंग आदि कार्यों की दुकानों को भी जोड़ा जा रहा है, इसे अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि महामारी के दौरान लॉकडाउन के पहले चरण के बाद 20 अप्रैल से कुछ कामों में ढील दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार के आदेशानुसार कुछ औद्योगिक, कामर्शियल व कंस्ट्रक्शन साइट को शर्तो के अनुसार खोलने की अनुमति दी जाएगी। औद्योगिक और कामर्शियल साइट को खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन सरल हरियाणा पोर्टल पर करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन एसडीएम स्तर पर यूजर आईडी जनरेट नहीं हो पाई थी, इसके लिए हरियाणा की मुख्य सचिव के आदेशानुसार जिन लोगों ने पोर्टल पर आवेदन किया है, उन आवेदनों को चैक किया जाएगा। इन आवेदनों की चेकिंग के बाद शर्तें पूरी करने वाले प्रार्थी को ऑफलाइन अप्रूवल दी जाएगी। इन आवेदनों को अप्रूवल के लिए जीएम डीआईसी के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एप के जरिए इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ
ई-मार्केट कुरुक्षेत्र पर जरूरी सामान से लेकर दवाइयां करियाना का सामान, दूध व बेकरी सहित दवाइयों की दुकानों को जगह दी गई है। इसके अतिरिक्त फल व सब्जियां, किताबें और अंतिम श्रेणी में पलंबर, इलेक्ट्रिीशियन, वाटर टैंक क्लीनिंग, एसी सर्विस, वाटर प्यूरिफाइर, कारपेंटर, कार, स्कूटर व बाइक रिपेयर की सेवा को शामिल किया जाएगा। जो दुकानदार इस एप के जरिये पंजीकरण करना चाहता है, वह 9770513514 मोबाइल नंबर पर दुकान की जानकारी भेज सकता है।
औद्योगिक और कामर्शियल इकाईयों को दस्तावेजों में मिली छूट
उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक और कामर्शियल इकाईयों के लिए अब दस्तावेजों में कुछ छूट देने का काम किया है। जहां पहले शपथ पत्र और दस्तावेजों जरूरी थे, उनको समाप्त कर दिया गया है, लेकिन संबंधित औद्योगिक इकाई को वर्कर की सूचि देनी होगी और उसकी कापी एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी या फिर एसडीएम की दूरभाष से भी संपर्क किया जा सकता है। सभी को सरकार की शर्तों के अनुसार अनुमति दी जाएगी, अनुमति के बाद सोशल डिस्टेंस और नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी।
निर्माण कार्य शुरु करने के लि ए क्लाज 16 में 3 भाग किए शामिल
निर्माण कार्यों को लेकर लोगों के जहन की शंकाओं को दूर करने हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने निर्माण कार्यों को शुरु करने के लिए क्लाज 16 में 3 भाग शामिल किए है, पहले भाग में ग्रामीण क्षेत्र और दूसरे दोनों भागों में शहरी क्षेत्र को शामिल किया गया है। शहरी क्षेत्र में ऐसी कंस्ट्रक्शन साइट जो खुद की हो और वर्कर भी वहीं रहते है, वहां पर कंस्ट्रक्शन करने की अनुमति है, जो बाहर रहते है उनके लिए मूवमेंट पास जारी किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में वहीं के वर्करों के साथ कंस्ट्रक्शन किया जा सकता है। प्रशासन को यह भी देखना होगा कि सभी जगहों पर शर्ते पूरी हो रही है या नहीं। कंटेनमैंट जोन में कंस्ट्रक्शन साइट को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है।
लॉकडाउन में औद्योगिक और कामर्शियल इकाईयों को खोलने के लिए 40 ने किया आवेदन
लॉकडाउन में औद्योगिक और कामर्शियल इकाईयों को शर्तो सहित खोलने की अनुमति सरकार की तरफ से दी गई है। इन नई शर्तो के अनुसार 20 अप्रैल के बाद कुरुक्षेत्र जिले में औद्योगिक और कामर्शियल इकाइयों को शुरू करने के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों में 2 औद्योगिक क्षेत्र के लिए और 38 कामर्शियल क्षेत्र के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें