फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों में 182 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने तीन युवकों 182 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम मंगलवार को सुनारिया चौक शाहबाद रोड बाबैन के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की अंग्रेज सिंह उर्फ काला निवासी गांव पंजोखरा साहिब (अंबाला) हाल निवासी इंद्रा कालोनी बाबैन हिरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। आज भी वह अपनी बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में शाहबाद से बाबैन हिरोइन लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक गाड़ी को आते हुए देखा जिसको रोककर चालक से पूछताछ की। पूछताछ में चालक की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ काला के रूप में हुई जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मामले में स्पेशल स्टाफ अंबाला कैंट की टीम ने नशा तस्करों की तलाश इंद्री चौक लाडवा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कर्मबीर निवासी खानपुर (करनाल) व समलप्रीत उर्फ सन्नी निवासी (यमुनानगर) हिरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करते है तथा वे लोग आज भी दिल्ली से हिरोइन लेकर करनैल उर्फ कैलु निवासी डेरा लाडवा को देने जा रहे है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने टी-प्वाइंट यमुनानगर रोड लाडवा पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक गाड़ी को आते हुए देखा जिसको रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास ने 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें