कुरुक्षेत्र। अंबाला के अड्डो माजरा के रहने वाले करीब 80 वर्षीय बलदेव सिंह का ज्योतिसर के समीप नहर में शव मिला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि बलदेव सिंह करीब एक सप्ताह से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वीरवार की सुबह गोताखोर प्रगट सिंह को किसी ने नहर में शव पड़े होने की सूचना दी। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
शव निकाले जाने के बाद उसकी पहचान बदलेव सिंह के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान रहता है और कई बार घर से बाहर भी निकल जाता था। संवाद