फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी वेबसाइटों से खाली हो सकता है बैंक खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर आमजन को सतर्क करते हुए एक साइबर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रेलवे, बस, एयरलाइन तथा मूवी टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से ठगी के अनेक मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स जैसे आईआरसीटीसी, रेड बस, मेक माई ट्रिप या बुक माई सो की नकल करके मिलते-जुलते फर्जी लिंक और वेबसाइट तैयार कर लोगों को ठग रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन सेवाएं सुविधाजनक हैं, लेकिन इनका दुरुपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लोग फर्जी साइट्स पर टिकट बुक करते समय अपनी बैंक डिटेल्स, यूपीआई या कार्ड जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे उनके खाते से राशि निकाल ली जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि थोड़ी सी लापरवाही से बैंक खाता पूरी तरह खाली हो सकता है।
विज्ञापन




बॉक्स
साइबर अपराधी इस तरीके से करते हैं फ्रॉड
1. फर्जी वेबसाइट या मोबाइल ऐप बनाकर उन्हें गुगल सर्च, सोशल मीडिया विज्ञापनों या मैसेज के जरिए प्रमोट करते हैं।
2. कस्टमर केयर के नाम पर व्हाट्सएप कॉल से संपर्क कर रिफंड, टिकट कन्फर्मेशन या कूपन के बहाने लिंक भेजते हैं। लिंक क्लिक करने या यूपीआई भुगतान पर संवेदनशील जानकारी चोरी हो जाती है।
विज्ञापन


3. स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स या क्यूआर कोड के माध्यम से भी ठगी की जाती है।





बॉक्स
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये सावधानियां
1. टिकट बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित ऐप से करें।
2. यूआरएल ध्यान से जांचें असली साइट्स हमेशा https:// से शुरू होता है और लॉक आइकन दिखाता है।

3. गुगल सर्च में पहले दिखने वाले लिंक पर तुरंत क्लिक न करें, ये अक्सर फर्जी विज्ञापन होते हैं।

4. अज्ञात नंबर से आए कॉल, लिंक, रिफंड ऑफर या ओटीपी मांगने पर भरोसा न करें। किसी को भी ओटीपी, बैंक डिटेल्स या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति न दें।

5. मोबाइल में विश्वसनीय एंटीवायरस इंस्टॉल रखें और सॉफ्टवेयर व ऐप्स नियमित अपडेट करें।

6. फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम की बेवसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।




बॉक्स
पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में जल्दबाजी न करें। जानकारी की पुष्टि करें और क्लिक करने से पहले सोचें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें