फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेत में लगे ट्यूबवेल पर बनी हथियार की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/लाडवा। बदरपुर गोलीकांड में हथियार के सप्लायर को पकड़ने गई टीम ने यूपी के जिला शामली में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी से दो देसी कट्टे, दो बंदूक 12 बोर, 127 कारतूस, सैकड़ों खाली खोल, बारूद के साथ कुल्हाड़ी, पेचकश, कैंची, आरी के साथ पांच हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं। यहां से टीम ने शराफत वासी मुंडेट खादर जिला शामली को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पर हत्या व हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के साथ चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।
सीआईए इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने लाडवा के गांव बदरपुर में पिछले माह में ही किए गए गोलीकांड में हथियार सप्लायर तक पहुंचने के लिए रिमांड पर लिए आरोपियों की निशानदेही पर उक्त स्थान पर दबिश दी थी। इस दौरान टीम को खेत में लगे ट्यूबवेल के कोठे पर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित कर आरोपी को पकड़कर उसके हवाले कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह यूपी के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में असलहों की तस्करी करता है। टीम इंचार्ज ने कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस से उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बदरपुर गांव में रहने वाले देशराज ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसने गांव के ही पशु व्यापारी को मरवाने के लिए मुन्ना वासी बनी से संपर्क किया था जो पहले से हत्या के प्रयास में फरार था। वह हिसार में छिपा हुआ था उसने असलहा देने का लालच देकर सचिन निवासी आदर्श नगर को अपने साथ ले आया। जो अपने दोस्त की हत्या का बदला लेना चाहता था। जिन्होंने इस गोलीकांड को अंजाम दे दिया। इसके बाद टीम ने उक्त आरोपियों को पकड़कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था, जिसमें आरोपियों ने राज उगल दिए।
विज्ञापन




देशराज खुद करना चाहता पशु व्यापारी की हत्या
सीआईए इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि देशराज खुद अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते पशु व्यापारी की हत्या करना चाहता था। उसके लिए उसने उक्त फैक्टरी से एक देसी कट्टा भी खरीद लिया था लेकिन इसी बीच उसको लकवा पड़ गया लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके लिए उसने उक्त शूटरों से संपर्क कर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने की भी बात कही। हथियार मिलने के बाद शूटरों ने उसके घर के दरवाजे पर आवाज लगाकर बुलाने के बाद पशु व्यापारी को गोली मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें