फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधुनिक पंजाबी साहित्य की विधाओं के बारे में समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के पंजाबी विभाग की ओर से आधुनिक पंजाबी साहित्य की विभिन्न विधाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. हरसिमरन सिंह रंधावा रहे। उन्होंने कहा कि साहित्य, कला के विभिन्न रूपों में सबसे सशक्त माध्यम है। साहित्य की प्रमुख विधाओं काव्य, वृत्तांत एवं नाट्य पर चर्चा की और नज़्म, ग़ज़ल, रुबाई, उपन्यास, कहानी, जीवनी, आत्मकथा, नाटक एवं एकांकी जैसी आधुनिक पंजाबी साहित्य की विभिन्न विधाओं की विशेषताओं को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि यह व्याख्यान नई शिक्षा नीति के तहत किए गए पाठ्यक्रम परिवर्तनों को समझने में सहायक होगा। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने कहा कि आधुनिक पंजाबी साहित्य की विधाओं पर आधारित यह व्याख्यान छात्राओं के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक रहेगा। इस मौके पर शिक्षक संजुल गुप्ता, डॉ. मुमताज, नवनीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें