पिपली। टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह। व
पिपली। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस से यातायात नियमों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को आरटीए विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने टैक्सी चालकों को पिपली स्टैंड पर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को यातायात पुलिस की टीम ने अभियान के तहत पिपली टैक्सी स्टैंड पर यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने हमें यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि जागरूकता के साथ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चालकों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है जिनका निर्वहन सभी चालकों को करना चाहिए।
युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर तथा छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। पुलिस विभाग की टीमों की ओर से चालकों को यातायात नियमों से संबंधित शपथ दिलवाई गई। इस मौका पर प्रधान टैक्सी स्टैंड रविंद्र सिंह सहित रवि मदान, रिंकू, विजय के साथ-साथ करीब 100 ड्राइवर मौजूद थे।