फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि में विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर ​​औषधीय पौधे वितरित करते कुलपति व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, स्वास्थ्य संरक्षण में इसकी भूमिका और दैनिक जीवन में इसके सिद्धांत अपनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के उपाय अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनावश्यक दवाइयों के सेवन और उनके संभावित दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
हालांकि, प्राकृतिक चिकित्सा के उपायों को अनुभव और वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर अपनाना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी को प्राकृतिक चिकित्सा का बड़ा समर्थक और प्रचारक बताया। इस दौरान औषधीय पौधे भी वितरित किए गए। मुख्य वक्ता प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. वीना सहगल ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा का उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काम शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भोजन का सही पचना, पर्याप्त पोषण मिलना और अपशिष्ट पदार्थों का नियमित निष्कासन अच्छे स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेत हैं। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, प्रो. आशीष मेहता और प्रो. राजा सिंगला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें