कुरुक्षेत्र। भारत पाक विभाजन की प्रदर्शनी देखते छात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विभाजन, सिंधु घाटी और सरस्वती नदी के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें सरस्वती-सिंधु सभ्यता के विस्तार को मुख्य रूप से दिखाया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि लगभग 10 हजार साल पहले यहां स्थायी जीवन की शुरुआत हुई। समय के साथ-साथ यहां की ग्रामीण संस्कृति का विकास नगरीय सभ्यता के रूप में हुआ और भारतीय संस्कृति के मूल्यों, सिद्धांत, उपासना और व्यवस्था की नींव सरस्वती नदी के किनारों पर रखी गई।
इसके अलावा प्रदर्शनी में 1947 के बाद देश को विभाजित करने की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया। यहां छात्रों और सामान्य लोगों ने काफी रुचि दिखाई।
कुरुक्षेत्र। भारत पाक विभाजन की प्रदर्शनी देखते छात्र। संवाद