फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आवासीय विद्यालय में दी प्रवेश के लिए परीक्षा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 15 राज्यों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालय की छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए करीब 15 राज्यों से विद्यार्थी परीक्षा हेतु पहुंचे, जिनमें हरियाणा के 18 जिलों के विद्यार्थियों के अलावा पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार एवं पूर्वोत्तर के आसाम आदि राज्यों के विद्यार्थी शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि गीता निकेतन आवासीय विद्यालय विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के सहयोग में संचालित विद्यालय है, जिसकी स्थापना 21 जनवरी 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी ने भारतीय जीवन मूल्यों की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की थी। अपने स्थापना काल से ही यह विद्यालय शिक्षा मानचित्र पर अपना विशेष स्थान बनाए हुए है तथा इन 52 वर्षों से विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विद्यालय के पूर्व छात्र समाज जागरण के अनेक कार्यों से जुड़े हैं और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनेक प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान हैं।
विज्ञापन

16 मार्च को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षाः प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते अथवा अन्य कारणों से भी जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए उनके लिए आगामी 16 मार्च को एक और प्रवेश परीक्षा का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें