फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू की यूजी व पीजी की 10 अगस्त से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा स्टेंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को संबंधित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों व प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए यूजी व पीजी (वार्षिक परीक्षाएं) की डेटशीट को जारी कर दिया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि परीक्षा संबंधित सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष/स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 10 अगस्त से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय व प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए यूजी प्रथम व द्वितीय वर्ष, पीजी प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। इन सभी परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है। इन परीक्षाओं में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष, बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष, बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष, बीसीए प्रथम व द्वितीय वर्ष, एमए प्रथम, एमए द्वितीय वर्ष, एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष, एमएससी मैथमेटिक्स प्रथम व द्वितीय वर्ष, एमएससी ज्योग्राफी प्रथम व द्वितीय वर्ष, एलएलएम प्रथम व द्वितीय वर्ष, बीलाइब्रेरी साइंस, एम लाइब्रेरी साइंस, डी लाइब्रेरी साइंस, एमबीए पार्ट-1 व पार्ट-2, एमबीए (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) पार्ट-1 व पार्ट-2, एमए योग द्वितीय सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि दूरवर्ती पाठ्यक्रमों व प्राइवेट पाठ्यक्रमों की जो डेटशीट जारी की गई है, उस परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व एडिशनल के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। वे भी इन परीक्षाओं में अपीयर हो सकेंगे जिन्होंने पिछले वर्ष अप्रैल, मई 2020 सत्र की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था लेकिन पिछले सत्र इम्प्रूवमेंट व एडिशनल की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकीं। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा मोड के लिए एक सप्ताह पूर्व कोरोना महामारी को लेकर हिदायतों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा कि ये वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें