प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने का दावा कर रही हो, लेकिन अध्यापकों की मनमानी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
वीरवार
को बाबैन के सरकारी की छत पर स्कूल के बच्चों से झाड़ू से साफ-सफाई करवाई
जा रही थी। परीक्षा बच्चों के सिर पर है, लेकिन अध्यापकों ने बच्चों की
शिक्षा की परवाह न करते हुए उनके हाथ में किताबों की जगह झाड़ू थमा कर
स्कूल के कमरों की छतों की सफाई में लगा दिया।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक के मुताबिक स्कूल के कमरों की छत पर सफाई का आदेश डीसी ने दे रखा है।
पीटीआई करवा सकते हैं सफाई
जब
स्कूल के एक अध्यापक से पूछा गया कि क्या स्कूल में सफाई कर्मचारी नहीं है
तो अध्यापक का कहना था स्कूल का पीटीआई बच्चों से स्कूल की सफाई करवा सकता
है।
क्या कहते है खंड शिक्षा अधिकारी?
खंड शिक्षा अधिकारी
नमिता कौशिक का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे
में जांच की जाएगी। छत पर सफाई करवाने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो कहा
कि साफ-सफाई करना गलत कार्य नहीं है। जिला उपायुक्त ने सफाई करवाने के
आदेश दिए थे।