फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीद स्मारक परिसर में पूर्व सैनिक परिवारों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जैसे ही बारिश शुरू होती है तो डीडी कॉलोनी निवासी सूबेदार मेजर रविंद्र कौशिक अपने परिवार और सैनिक साथियों के साथ पौधे लेकर निकलते हैं और जहां भी खाली जगह मिलती है फलदार, छायादार और सजावटी पौधे लगाते हैं। सावन में भी यह अपने बेटे नागेंद्र कौशिक और मित्र सूबेदार आर आर शर्मा व अन्य के साथ पौधे लगाने निकले। इस बार उन्होंने कुरुक्षेत्र के शहीद स्मारक से शुरुआत की जो सैनिक परिवारों के लिए एक धार्मिक स्थल से कम नहीं है। रविंद्र कौशिक का कहना है कि जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान दिया है उनके नाम जहां लिखे हों तो वो हमारे लिए सबसे पवित्र स्थल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर की बहुत सी संस्थाएं व राजनैतिक दल केवल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ही यहां आकर नमन करते हैं परंतु बाकी दिनों में यहां कोई आकर भी नहीं झांकता जिसकी वजह से स्मारक के आसपास शाम को कुछ शरारती व असामाजिक तत्व यहां बैठकर शराब पीते हैं, परंतु कुछ पूर्व सैनिक हमारे साथ हर रविवार को इस स्थान की सफाई करने पहुंच जाते हैं। अब एक संस्था ने शहीद स्मारक पर सफाई का अभियान शुरू किया है जो एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें