कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन सोमवार को आयोजित किया गया। संकीर्तन में गायकों राजू हंस व आजाद ने श्याम भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। संकीर्तन में श्याम भक्त दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, देर न करों न करों इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं सहित कई भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे।
मंदिर के पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और प्रधान सुभाष सुखीजा ने बताया कि संकीर्तन में समिति सदस्यों और सहयोगियों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम जी की गाथा में बताया गया कि वे हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं लौटा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसार ग्रहण किया। इस मौके पर अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान, अशोक आदि मौजूद रहे।