कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन अक्तूबर के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए प्रदेश के छह पुलिस अधीक्षक (एसपी), 20 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 22 पुलिस कंपनियों को तैनात किया गया है। ड्यूटी दिन-रात की शिफ्टों में संचालित होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस ने आयोजन स्थल केडीबी मेला ग्राउंड सहित पूरे जिले में निगरानी तेज कर दी है। होटलों, धर्मशालाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इनसे गुजरना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य स्थानों के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे और बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अग्रवाल ने कहा कि धर्मनगरी की पावन धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने और सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad