फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रत्येक संस्थान रोजाना अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर दें पूरा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देश पर अभियान चलाकर महिला कामकाजी हॉस्टल व पार्क की साफ-सफाई की गई। उपायुक्त ने कहा कि शहर के प्रत्येक संस्थान को रोजाना अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और समय-समय पर संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जानी चाहिए। इसके अलावा जिले के एक-एक नागरिक को संकल्प लेकर हर सप्ताह एक घंटे का श्रमदान करना होगा। जब एक-एक नागरिक गंदगी को डस्टबिन में डाले तो निश्चित ही शहर साफ व स्वच्छ नजर आएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि नागरिक पहले अपनी गली फिर अपना घर और फिर लोग अपनी-अपनी संस्थाओं को स्वच्छ और सुंदर बनाकर रखें। कर्मचारियों और लोगों को अपने संस्थान व घर के कचरे को सड़कों पर गिराने की आदत को बदलना होगा। इस कचरे को सभी कूड़ेदान में डालना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अपने घर के कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में अलग-अलग करें। प्रत्येक नागरिक इस मानसिकता को अपनाए तो संस्थान, समाज, जिला, प्रदेश व देश स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें