फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले के 100 से ज्यादा स्कूलों ने खेल मेले में लिया भाग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल-वाटिका में खेलते बच्चों के साथ अ​धिकारीगण व अन्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला मौलिक शिक्षा विभाग तथा लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मिडिल स्कूल अर्बन स्टेट सेक्टर 13 में जिला स्तरीय बाल वाटिका खेल मेले का आयोजन किया। इसमें जिले के 100 से ज्यादा स्कूलों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी प्राथमिक शिक्षा की दिशा में सार्थक सुधारों और नए आयामों को अपनाने की बात हुई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया की हरियाणा इकलौता ऐसा राज्य है, जिसमें बाल वाटिका का सफल कार्यान्वयन किया जा रहा है। उसमें भी जिले में संचालित मॉडल सफलतम रहा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कंवलजीत कौर ने बच्चों को देश का मजबूत भविष्य बताते हुए इस तरह के आयोजनों की सरहाना की और उन्होंने शिक्षित समाज, मजबूत राष्ट्र की संकल्पना के हित में ऐसी शिक्षा प्रणाली को कारगर बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर थानेसर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर गौतम दत्त, जिला परिषद के एओ सत्यभूषण शर्मा, एपीसी डॉ. कृष्णा, एपीसी क्रांति चावला, एलएलएफ के रीजनल डायरेक्टर ओमपाल, दिल्ली से आए एफएलएन टीम के सदस्य तुषार, दिशा तथा पंचकुला एवं कुरुक्षेत्र की एलएलएफ की टीम के सभी सदस्य, सुर्दशन, अमित और बिजेंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें