फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉट लाइन के बाद भी जिला अस्पताल में लग रहे हैं बिजली के झटके, मरीज व चिकित्सक परेशान

Fri, 08 Aug 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होते ही पूरा तंत्र फेल हो जाता है। कंप्यूटर वर्क से लेकर एक्सरे मशीन व ब्लड बैंक की मशीनें बंद हो जाती है। वजह अस्पताल प्रशासन के पास हॉट लाइन के अलावा कोई और बैकअप का विकल्प नहीं हैं। करीब साल से अस्पताल का बैटरी बैकअप खराब पड़ा है। ऐसे में स्टाफ सदस्यों से लेकर चिकित्सकों के साथ मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल के हॉट लाइन से जुड़े होने के बावजूद भी रोजाना दो से तीन कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली का कट लगने के बाद अस्पताल की पूरी मशीनरी को चलने के लिए 20 से 30 मिनट का समय लगता है। इस दौरान मरीजों की न तो ओपीडी की पर्ची बंद पानी और न ही मरीजों को डिस्पेंसरी में दवा मिल पाती। इतना ही नहीं एक्सरे मशीन से लेकर ओपीडी के कंप्यूटर बंद होने से चिकित्सक मरीज को नहीं देख पाते। ऐसे में मरीजों को ओपीडी, दवा काउंटर पर आधा घंटा लाइनों में खड़ा होना पड़ता है।

जल्द बदलेंगे बैटरी, बनाएंगे व्यवस्था : डॉ. सुखबीर सिंह
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि बजट के अभाव में बैटरी नहीं बदली गई। अस्पताल की बिजली हॉट लाइन से जुड़ी हुई है। बिजली संबंधी ज्यादा समस्या नहीं रहती। जल्द ही बैटरी को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें