फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में....पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भजन संध्या में हिस्सा लेते समूह के सदस्य। विज्ञप्
विज्ञापन
- श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से मंगलवार सायं ब्रह्मसरोवर स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
प्रचार प्रसार प्रमुख श्याम जुनेजा ने बताया कि धार्मिक आयोजन की शृंखला में जनकल्याणार्थ करवाए गए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर के संरक्षक एवं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेम कुमार शर्मा की ओर से मुख्य यजमानों अवनी गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल परिवार से सर्वदेव पूजन संपन्न करवाया। तत्पश्चात संत एवं ब्राह्मण पूजन किया गया।
विज्ञापन

व्यासपीठ पूजा उपरांत सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ जिसमें व्यासपीठ के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने एक साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम में पूर्व तहसीलदार देसराज मंगला, स्व. मेहरचंद मेंहदीरत्ता चैरिटेबल डिस्पेंसरी के चेयरमैन पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, हेमंत भारद्वाज मंडोली, विकास बंसल, विनोद गर्ग और नरेश जैन अन्य मौजूद रहे।
सुंदरकांड पाठ की व्याख्या में व्यासपीठ से पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सुंदरकांड पाठ करने से वह कार्य अवश्य सफल होता है। सुंदरकांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बीच-बीच में भक्तों ने जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष लगाए। पाठ के बाद भजन संध्या आरंभ हुई जिसमें गायक विवेक शर्मा एवं बाला जी परिवार के सदस्यों ने मधुर भजनों से समा बांधा। श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., झूम झूम नाचे देखो वीर हनुमाना..., तेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की..., बजरंगबली मेरी नाव चली.... और रंग दे राम नाम में रंग दे इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो कर झूम उठे। सुंदरकांड पाठ के पश्चात हनुमान जी को फल, मेवे एवं मिष्ठान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें