फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अशोक राणा हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नाली में गोबर डालने के लिए शुरू हुए विवाद में अशोक राणा की हत्या के चारों आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इसी बीच पीड़ित परिवार से विधायक रामकरण काला परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार कर रहा है।
विज्ञापन

मृतक अशोक राणा के भतीजे विकास कुमार ने नम आंखों के साथ आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी परिवार का एक सदस्य पुलिस विभाग में कार्यरत है और उसी के प्रभाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी बीच विधायक ने परिवार को विश्वास दिलवाते हुए कहा कि वह खुद पुलिस अधीक्षक से बात कर चुके है, जल्द ही दोषियों को पकड़कर सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच सीआई दो को सौंप दी है और इस मामले में टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


यह है मामला
तंगौर गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। इस झगड़े में पूर्व फौजी अशोक राणा की जान चली गई थी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। शिकायत के आधार पर नरेंद्र, रविंद्र उर्फ बच्ची, विजय और विक्रांत के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें