कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान द्वारा शुक्रवार को तीसरे दिन बीएससी नॉन मेडिकल के नौ पाठ्यक्रमों की 320 सीट पर दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई गई। बीएससी नॉन मेडिकल की काउंसिलिंग 100.80 प्रतिशत से शुरू हुई, जबकि ईएसएम श्रेणी में 87.20 प्रतिशत पर समाप्त हुई।
संस्थान के एसेंबली हॉल में सुबह 9 बजे नोटिस बोर्ड पर कट ऑफ लिस्ट लगा दी गई। छात्रों की मदद के लिए विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा हेल्पडेस्क भी लगाए गए। वहीं योग्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने संबंधित शिक्षकों से अपने कोर्स संबंधी जानकारी हासिल कर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण की। आईआईएचएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
बीएससी संयोजक डा. एसपी गुप्ता ने कहा कि बीएससी नॉन मेडिकल के नौ पाठ्यक्रमों की 320 सीटों के लिए 1280 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को 320 सीटों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट की काउंसिलिंग की गई, जिसमें आवेदकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बताया कि प्रथम कांऊसलिंग सुबह 9 बजे आरंभ हुई, जिसकी कांऊसलिंग प्रक्रिया सायं तक जारी रही। उन्होंने बताया कि प्रवेश के दौरान प्राप्त अंकों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी योग्यता का आधार बनाकर मेरिट सूची तैयार की गई है। योग्य विद्यार्थियों को बिना की परेशानी पाठ्यक्रमों में दाखिल दिया जा रहा है।