कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर रविवार के दिन बीएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई) की परीक्षा 10 बजे, एमएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई) की परीक्षा दोपहर 12 बजे और एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों और प्रदेशों के विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा लेने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार के दिन भी परीक्षा देने के लिए भीड़ उमड़ी।
परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया, कासो और बीपीएसओ की ओर से थर्ड गेट पर हेल्प डेस्क लगाया गया है, जिसमें बाहरी विद्यार्थियों को परीक्षा के केंद्र से लेकर विवि की अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं। दाखिलों को लेकर भी वह विद्यार्थियों को सहायता दे रहे हैं। एक जुलाई को एमएससी स्टैटिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा 10 बजे, एमए सोशियोलॉजी के लिए दोपहर 12 बजे और एमएससी ग्राफिक्स एंड मल्टी मीडिया के लिए शाम तीन बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।