पिहोवा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिला लेने का एक और मौका दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
राजकीय आईटीआई पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है। राजकीय आईटीआई पिहोवा में एससीवीटी स्कीम के तहत फिटर वेल्डर ट्रेड में छात्रों के लिए अभी कुछ सीटें दाखिले के लिए रिक्त हैं। प्रार्थी मौके पर मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के बाद फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते है। संस्थान की ओर से पास विद्यार्थियों को प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप की भी सुविधा दी जाती है। रिजर्व कैटेगरी के योग्य प्रार्थियों को प्रत्येक माह निर्धारित स्टाइपेंड की भी सुविधा है। संवाद