फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूलों में एक जून से शुरू होंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे। एक माह के अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गृह कार्य देने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जिले के राजकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 31 मई को सुबह नौ बजे पीटीएम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सभी स्कूल प्राचार्यों को पीटीएम के बाद गूगल फाॅर्म भरना होगा जिसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। एक से 30 जून तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी क्लस्टर प्रमुख, बीआरपी और एबीआरसी को सौंपी है।


अनुभव आधारित होगा गृह कार्य
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा, नेशनल फ्रेमवर्क फाॅर फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) पर आधारित रचनात्मक, व्यावहारिक ग्रीष्मकालीन गृह कार्य तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यार्थियों को अनुभव-आधारित कार्य करने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित गृह कार्य अपने परिवार के बड़े सदस्यों के सहयोग से करने होंगे। पीटीएम में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों को दिए गृह कार्य, कक्षा अनुरूप गतिविधियां व क्रियान्वयन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इस दिन स्कूल में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।


पर्यटक स्थलाें पर जाने की योजना बना रहे विद्यार्थी
ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पर्यटक स्थलों पर जाने की योजना बनाना शुरू कर दी है। कुछ विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ भी छुट्टी मनाने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान वे अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे। यह समय उन्हें कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्रदान करता है। वे कोई नया शौक जैसे संगीत सीखना, नई भाषा सीखना या बुनाई आदि शुरू कर सकते हैं।


वर्जन-
31 मई को सभी राजकीय विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों को गृह कार्य दिया जाएगा। 1 से 30 जून तक सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी राजकीय व निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। आदेशों के बाद भी काेई स्कूल खुला मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें