फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाजारों व सड़कों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
लाडवा। बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटाते नपा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। सीएम सिटी में दूसरे दिन भी नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस की सहायता से बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटाते हुए रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के मुख्य बाजारों, रामकुंडी चौक आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों व बाजारों में अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया गया। नपा सचिव नीरज सैनी ने बताया कि आमजन की ओर से मुख्य बाजारों व सड़कों पर लगने वाले जाम की लगातार शिकायतें आ रही थीं। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नपा प्रशासन गंभीर है। पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है लेकिन कुछ दिनों बाद वही स्थिति हो जाती है। ऐसे में अब लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। रेहड़ी फड़ी वालों को पालिका बाजार में किया शिफ्ट : नपा सचिव नीरज सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की सहायता से बाजार में रेहड़ी लगाने वालों को पालिका बाजार में भेजा गया था। साथ ही रेहड़ी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे नगर पालिका के आदेशों का पालन करें और मुख्य बाजारों में रेहड़ी फड़ी न लगाएं। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए बताया कि सभी दुकानदार अपना सामान दुकानों के अंदर रखें। चेतावनी के बावजूद जो दुकानदार सामान को दुकानों के बाहर रखेगा, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
वहीं दुकानदारों ने अपनी रोजी रोटी की चिंता के लिए नपा अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा बताई।

लाडवा। बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटाते नपा कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें