फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रंगदारी की राशि लेने आए लारेंस गैंग के 3 गुर्गों व पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पांव में लगी गोली

Sun, 12 Jan 2025 08:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछा रखा था। जब आरोपी आए तो उन्होंने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पांव पर गोली लगी और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में सेतिया पेपर मिल रुपाणा के एक ठेकेदार से रंगदारी की राशि लेने आए लारेंस गैंग के तीन गुर्गों और पुलिस के बीच गांव लुबानियांवाली में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बरसात के दरमियान मुठभेड़ हो गई। बताते हैं कि इस दौरान दोनों तरफ से फायर हुए। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आए तीनों गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। एक गुर्गे के पांव पर गोली लगी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले सेतिया पेपर मिल रुपाणा के ठेकेदार नारंग कालोनी गली नंबर दो निवासी साधू राम पुत्र हंसराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत दिनों उसके मोबाइल फोन पर एक वाट्सअप कॉल आई। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने उसका नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसे फिर किसी अन्य नंबर से वाट्सअप कॉल आई। इस तरह उसे पांच-छह कॉल आए।

आखिर कॉल करने वाले ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। जिस कारण उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने साधू राम को दोबारा फोन करने वालों से बात कर उन्हें बुलाने के लिए कहा। बात 15 लाख में फाइनल हो गई। इसके बाद उन्हें रात को फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव लुबानियांवाली में बुलाया गया। जहां मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए।
विज्ञापन


एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछा रखा था। जब आरोपी आए तो उन्होंने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पांव पर गोली लगी और वह नीचे गिर गया। उसके दोनों साथी भागने लगे जिन्हें काबू कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि यह तीनों लारेंस गैंग के गुर्गे हैं। हिरासत में इनसे और सख्ती से पूछताछ की जाएगी। अभी और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें