फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भेरियां कॉलेज में आज रोजगार मेला, आठ कंपनियां करेंगी युवाओं की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में 19 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से यह मेला आयोजित होगा। इसमें आठ कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगी। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसी प्रमुख कंपनियां भर्ती करेंगी। इनमें सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए 12वीं पास से स्नातक तक की योग्यता निर्धारित है। कुछ पदों पर 9 हजार से 15 हजार रुपये, जबकि अन्य पर 18 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। कमीशन आधारित आय का भी प्रावधान है। महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष शर्मा ने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें