फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मचारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को कल साैंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार संघ की कार्यकारिणी की एक अहम बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आगमन के दौरान संघ की ओर से उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की जाएगी। संघ ने प्रमुख रूप से मांग रखी कि जॉब सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयों में कार्यरत कौशल रोजगार निगम के सभी कर्मचारियों को शामिल किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर तुरंत वेतन वृद्धि करने, जिन कर्मचारियों के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें तुरंत पुन: जोड़े जाने और जॉब सिक्योरिटी एक्ट की कट-ऑफ तिथि 14 अगस्त 2024 के स्थान पर 31 दिसंबर 2025 करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रहेगी।
संघ के प्रधान गुरदीप तंवर ने बताया कि मांगों के लिए पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयों में कार्यरत कौशल रोजगार कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर कच्चे कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे सुरक्षित और सकारात्मक माहौल में अपना कार्य कर सकें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान गुरदीप तंवर ने की। इस मौके पर महासचिव दिनेश कुमार, राम आसरे शर्मा, मेजर तंवर, गुरुदेव शर्मा, राहुल सैनी, विकास कश्यप, शैलेंद्र, शुभम कल्याण, शंभू झा, गुरनाम, सुखविंदर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें